e-Notice
NOTICE
बार एसोसिएशन छिबरामऊ, कन्नौज
बार एसोसिएशन छिबरामऊ कन्नौज जिसे आगे दि बार एसोसिएशन छिबरामऊ कन्नौज कहा गया जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या 841 व संबद्धता संख्या 34/2016 एवं नवीनीकरण संख्या आर- 46/2022 हैं।
14, January 2026 | 07:59 AM
Subject : बार एसोसिएशन छिबरामऊ की मतदाता सूची पर आपत्ति के सम्बन्ध में
आप को ससम्मान अवगत कराना है कि बार एसोसिएशन छिबरामऊ के वार्षिक निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची तैयार की जा चुकी है जिस पर आपत्ति के लिए 15.01.2026 तक समय प्रदान किया गया है। अभी तक किसी भी सदस्य द्वारा कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है। 14.01.2026 व 15.01.2026 तक ही आपत्ति प्रस्तुत की जानी है यदि किसी भी सदस्य या प्रत्याशी को सदस्यता सूची पर आपत्ति प्रस्तुत करना है तो दिनांक 15.01.2026 तक प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 15.01.2026 के पश्चात आपत्ति स्वीकार नहीं है। सदस्यता सूची में सम्मिलित सदस्य जो बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अलावा किसी अन्य बार के सदस्य है वे सदस्य भी 15.01.2026 तक अन्य बार एसोसिएशन का त्याग पत्र बार एसोसिएशन छिबरामऊ के समक्ष प्रस्तुत करें यदि त्याग पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जायेगी।

